देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

सिहोरा में नाले में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, गले में बंधी थी रस्सी; जांच में जुटी पुलिस

 




जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडी फाटक के पास रविवार शाम एक 25 वर्षीय युवक का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनपुर मझौली निवासी विपिन पटेल के रूप में हुई है। शव के गले में रस्सी बंधी मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार विपिन पटेल शनिवार रात करीब 8 बजे घर से टहलने जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह से भी परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

शाम करीब 5 बजे डुंडी फाटक के पास कुछ लोगों ने नाले में शव उतराते देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद परिजन भी वहां पहुंचे और शव की पहचान विपिन पटेल के रूप में की।

पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया तो उसके गले में रस्सी बंधी मिली। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times