उपनिदेशक ने एडीपीओ कार्यालय पाटन का किया आकस्मिक निरीक्षण



जबलपुर। उपनिदेशक अभियोजन के.एस. मुवेल द्वारा तहसील पाटन स्थित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संधारित रजिस्टर अपील रजिस्टर, उप‍स्थिति रजिस्टर, सजायाबी रजिस्टर, दोषमुक्ति रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, प्रतिलिपि रजिस्टर, अधिकारियों के दैनंदिनी रजिस्टर, तैनाती रजिस्टरर, फिंगरप्रिंट रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी संदीप जैन, अभियोजन अधिकारी बी.डी. पटेल, अभियोजन अधिकारी जतिन तिवारी एवं सहायक ग्रेड-3 हेमंत अहिरवार उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times