देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

किछौछा शरीफ़ में निकाला उर्से मरकजी पारम्परिक जुलूस।





किछौछा शरीफ, अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश। 


32वाँ उर्स – हुज़ूर अमीर-ए-मिल्लत हज़रत सैयद शाह अमीर अशरफ़ अशरफ़ियुल जिलानी रहमतुल्लाहि अलैह। 12वाँ उर्स – हुज़ूर बाबा-ए-मिल्लत हज़रत सैयद शाह तनवीर अशरफ़ अशरफ़ियुल जिलानी रहमतुल्लाहि अलैह। 6वाँ उर्स – हुज़ूर सूफ़ी-ए-हिन्द हज़रत सैयद शाह गुल अख़्तर अशरफ़ अशरफ़ियुल जिलानी रहमतुल्लाहि अलैह। तारीख़: 1–2 सफ़रुल मुज़फ़्फर सरपरस्ती में हुज़ूर फ़ाज़िले बग़दाद हज़रत अल्लामा मौलाना सैयद हसन अस्करी अशरफ़ इब्ने अरबी अशरफ़ अशरफ़ियुल जिलानी (जानशीन-ए-हुज़ूर अमीर-ए-मिल्लत, हुज़ूर सूफ़ी-ए-हिन्द एवं जानशीन-ए-हुज़ूर मुहद्दिस-ए-आज़म हिन्द), क़ियादत में

हज़रत सूफ़ी फ़ारूक़ अशरफ़ी साहब

(जानशीन-ए-हुज़ूर बाबा-ए-मिल्लत)

उर्स के कार्यक्रम गुरुवार

नमाज़-ए-असर के बाद परचम-कुशाई एवं तराना। नमाज़-ए-मग़रिब के बाद हल्क़ा-ए-ज़िक्र। नमाज़-ए-इशा के बाद सहन-ए-आस्ताना आलिया में महफ़िल-ए-नात, मनक़बत, वाज़ व इरशाद फ़रमाया। शुक्रवार

नमाज़-ए-फ़ज्र के बाद क़ुरआन-ख़्वानी के बाद 

प्रातः 8:30 बजे जुलूस-ए-संदल व चादर, ख़ानक़ाह-ए-हुज़ूर अमीर-ए-मिल्लत से रवाना होकर किछौछा मुक़द्दसा के निजामुद्दीन पुरा, खादिम टोला, चौधराना,किछौछा बाजार,विभिन्न क्षेत्रों से गुज़रते हुए आस्ताना आलिया पर खास दुआ कर सज्जादानशीन हजरत सैयद हसन असकरी साहब ने मुल्क की तरक्की और अमन भाई चारे की दुआ मांगी। उसके पश्चात 

दोपहर 12:00 बजे लंगर-ए-आम किया गया।नमाज़-ए-असर के बाद ज़ियारत-ए-मू-ए-मुबारक एवं अन्य तबर्रुकात की भी जियारत कराईं गई। नमाज़-ए-इशा के बाद रात्रि 10:20 बजे आख़िरी कुल, तत्पश्चात महफ़िल-ए-सिमा। स्थान- आस्ताना आलिया अमीर-ए-मिल्लत, अमीरगंज, किछौछा शरीफ़, जनपद अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश का आयोजन किया।

मरकज़ी उर्स में तशरीफ़ लाने वाले समस्त मुरीदीन, मुतअक़िदीन, मुहिब्बीन, मेहमानों एवं ज़ायरीन का जिन्होंने बड़ी ही सालीनता अदब से उर्स के सारे कार्यक्रम किये उर्स कमेटी ने दिल की गहराइयों से स्वागत किया शुक्रिया अदा किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times