रोड में मुरूम डालने हेतु ज्ञापन दिया



सिहोरा। ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर स्वयं के खर्च पर मुरम डालने हेतु अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया गया और सभी समस्याओं से अवगत कराया। क्योंकि नहर रोड पर मिट्टी डालने के कारण धान सीजन में ट्रेक्टर खेतों तक नहीं जा पाएंगे और यदि किसान ट्रैक्टर लेकर जाते हैं तो धंस जाएंगे व पलटकर बहुत बड़ी दुर्घटनाएं होगी, व हजारों किसानों की कृषि नहीं हो पाएंगी। लेकिन अनुविभागीय अधिकारी मैडम ने कहा है कि इसके लिए माइनिंग विभाग जाओ, 

वर्तमान में में किसान भाईयों की समस्याएं कोई सुनने को तैयार नहीं है, समस्याओं को हल करने के लिए कोई तैयार नहीं है, यह स्थिति बनी हुई है किसानों के साथ 

ओबीसी संगठन के जितेन्द्र कुमार कुर्मी जिलाध्यक्ष, संतकुमार पटैल ब्लाक अध्यक्ष, बलराम पटेल, सरपंच प्रतापपुर उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times