"क्या बोलती पब्लिक" अभियान के प्रथम चरण में कांग्रेस पार्षद दल की बैठक संपन्न, 16 जुलाई को नगर निगम के भ्रष्टाचार के विरुद्ध बुलंद होगी कांग्रेस की आवाज



जबलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे "क्या बोलती पब्लिक" अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सौरभ शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के पार्षद साथी उपस्थित रहे।

बैठक में नगर निगम की वर्तमान कार्यप्रणाली, शहर की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों में आ रही बाधाओं तथा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए बताया कि नगर निगम में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

बैठक में विशेष रूप से कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम द्वारा पार्षद मद (पार्षद निधि) बंद किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पार्षदों ने कहा कि पार्षद मद बंद होने से वार्डों में छोटे-छोटे आवश्यक विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदों ने इसे जनहित के विरुद्ध बताते हुए शीघ्र पुनः प्रारंभ करने की मांग की।

बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सौरभ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी। "क्या बोलती पब्लिक" अभियान के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में जाकर नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी और नगर निगम की जनविरोधी नीतियों एवं भ्रष्टाचार को जनता के सामने उजागर किया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 जुलाई को नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में अनियमितताओं, पार्षद मद बंद किए जाने तथा जनता की समस्याओं की लगातार हो रही उपेक्षा के विरोध में कांग्रेस पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी। इस आंदोलन के माध्यम से नगर निगम प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और शहरवासियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी आवाज बुलंद की जाएगी।

बैठक के अंत में सभी कांग्रेस पार्षदों ने एकमत होकर संकल्प लिया कि नगर निगम के भ्रष्टाचार, जनविरोधी निर्णयों तथा जनता के अधिकारों पर किसी भी प्रकार के आघात के विरुद्ध कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करेगी और 16 जुलाई का आंदोलन इस संघर्ष की निर्णायक शुरुआत होगा !


बैठक में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद अयोध्या तिवारी, अतुल बाजपेयी, मसूद नबी, मनीष पटेल, अनुपम जैन, संजय साहू, गुलाम हुसैन  सत्येंद्र चौबे, संतोष दुबे, अमर रजक, लखन प्रजापति, हर्षित यादव, प्रमोद पटेल, वकील अंसारी, अख्तर अंसारी सोनी रामकुमार यादव, लक्ष्मण गोटिया आदि उपस्थित थे..


 J

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times