देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

मध्यप्रदेश में मौसम का डबल अटैक: कई जिलों में हीटवेव, जल्द आंधी-बारिश की दस्तक



भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक तरफ प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं तो दूसरी ओर कई जिलों में गर्मी और हीटवेव लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 26 जून तक कहीं तेज आंधी-बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। अच्छी खबर यह है कि मानसून अब मध्य प्रदेश के करीब पहुंच चुका है और 25 जून के बाद प्रदेश में इसकी एंट्री होने की संभावना है।

सोमवार को भोपाल, धार, रायसेन और उज्जैन समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई, जबकि अगले कुछ घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मानसून अब सिर्फ कुछ कदम दूर

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 22 जून तक मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। अगले 48 घंटों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी रही। अब 25 जून के बाद प्रदेश में मानसून की दस्तक का अनुमान लगाया गया है।
26 जून तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में तीन तरह का मौसम देखने को मिलेगा-कुछ जिलों में हीटवेव (लू)
कई जिलों में आंधी और बारिश
बाकी हिस्सों में तेज गर्मी


Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times