देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

चार बेटियों की मां को जहर देने का आरोप, दूसरी शादी की तैयारी का दावा

 


मध्यप्रदेश के हरदा जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौकाने वाला मामला सामने आया है। चार बेटियों की मां ने अपने पति पर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि, पति बेटे की चाह में दूसरी शादी करना चाहता था और इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। 

गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रस्सी से बांधकर जहर पिलाने का आरोप
महिला की पहचान मीना यादव के रूप में हुई है। वह महुखाल गांव की रहने वाली है। पति का नाम हरिओम यादव है। महिला के अनुसार, उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर कुछ जहरीला पदार्थ पिला दिया और घर से बाहर चला गया।

भाई और मां महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे
किसी तरह महिला ने अपनी बहन को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला के भाई और मां उसे लेकर हरदा अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद होश आने पर महिला ने अपनी आपबीती बताई।

तीसरी डिलीवरी में हुई थी जुड़वां बेटियां

महिला के परिजनों के अनुसार साल 2015 में दोनों की शादी हुई थी। दोनों की चार बेटियां हैं। ससुराल पक्ष और पति को बेटे की चाह थी। तीसरी डिलीवरी में महिला को जुड़वां बेटियां हुई। डॉक्टर्स ने सलाह दी थी कि, महिला फिर से गर्भधारण न करें। इसके बाद से ही महिला का पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। वह तलाक लेकर दूसरी शादी करना चाहता था।

बेटियां वार्ड के बाहर करती रहीं इन्तजार
महिला के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसकी चारों मासूम बेटियां भी जिला अस्पताल पहुंच गईं। वे पूरे दिन महिला वार्ड के बाहर अपनी मां का इंतजार करती रहीं। कभी मामा तो कभी नानी उन्हें संभालते रहे।

फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है। मामले में प्री-एमएलसी तैयार कर पुलिस को सूचना दे दी गई है। महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times