यौमे आशूरा पर मोहसिने आज़म मिशन की पहल, विक्टोरिया अस्पताल में मरीजों को वितरित की गईं 250 फ्रूट किट




जबलपुर। 10 मोहर्रम (यौमे आशूरा) के अवसर पर मोहसिने आज़म मिशन, जबलपुर शाखा द्वारा सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच 250 फ्रूट किट वितरित की गईं। यह सेवा कार्य हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिशन के संस्थापक हज़रत सैय्यद हसन असकरी अशरफी अल जिलानी (किछौछा शरीफ) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आले नबी, औलादे अली एवं फाज़िले बगदाद के ख़लीफ़ा हज़रत सैय्यद हसन अब्दुल्ला अशरफ अशरफी अल जीलानी साहब के पवित्र हाथों से मरीजों को फ्रूट किट वितरित की गई। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने मिशन की इस सेवा भावना की सराहना की।

मिशन पदाधिकारियों ने बताया कि यौमे आशूरा केवल इबादत का ही नहीं, बल्कि इंसानियत, सेवा और जरूरतमंदों की मदद का भी संदेश देता है। इसी भावना के साथ हर वर्ष मरीजों के बीच फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

फल वितरण के बाद हज़रत सैय्यद हसन अब्दुल्ला अशरफ अशरफी अल जीलानी ने मोहसिने आज़म मिशन के सभी कार्यकर्ताओं के लिए दुआ की और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मिशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times