जबलपुर। जब भी क्रूड ऑयल के रेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते हैं तो मोदी सरकार तत्काल पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ा देती है क्रूड ऑयल 90 डॉलर से 110 डॉलर प्रति बैरल होने पर ₹108 प्रतिलीटर पेट्रोल को ₹ 114 सरकार द्वारा शीघ्र घोषित कर दिया गया था। आज जब 110 डॉलर प्रति बैरल से 70 डॉलर प्रति बैरल क्रूड ऑयल के रेट हो गए हैं किंतु मोदी सरकार कहती है यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घटाएं बढ़ाए जाते हैं हम कुछ भी नहीं कर सकते आज जब लगभग 40 डॉलर प्रति बैरल क्रूड मिल के रेट घटे हैं तो सरकार कह रही है की पुराना घाटे को पूरा करने हेतु तीन से चार माह तक रेट नहीं घटाये जा सकते। सभी पेट्रोलियम कंपनीयों का 2025 और 26 के लिए घोषित मुनाफा लगभग ₹1 लाख करोड़ घोषित रहा है जब क्रूड ऑयल के रेट बढे तो सरकार ने तुरंत पेट्रोल डीजल के भाव क्यों बढ़ा दिए थे?
20 डॉलर प्रति बैरल बढ़ने पर सरकार ने₹6 प्रति लीटर की दर से पेट्रोल के रेट बढ़ा दिए गए थे आज जब 40 डॉलर प्रति बैरल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम हुए है तो मोदी सरकार से ₹10 से₹12 प्रति लीटर पेट्रोल डीजल की कीमत कम कर जनता को महंगाई के दौर में राहत प्रदान करने की मांग मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम कोष्टा, अलीम मंसूरी, अशोक यादव विजय अग्रवाल, सोमवारु कोल, रामदास यादव, पीपी पटेल, राजू तोमर, सुरेंद्र तिवारी, अस्सू भाईजान, श्याम सोलंकी, धर्मेंद्र कुशवाहा, संजू शर्मा, अनिल गुप्ता, संजू ठाकुर, अमित नामदेव, अशोक चौधरी आदि ने की है।
