देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

उर्दू स्कूल के पास युवक पर हमला

  थाना गोहलपुर क्षेत्र अंतर्गत उर्दू स्कूल के पास देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मैटो अस्पताल में घायल युवक को भर्ती कराए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को 19 वर्षीय एजाज अहमद निवासी गोहलपुर ने घटना की जानकारी दी।


एजाज अहमद ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 8:15 बजे अपने साथी अयान और सोयब के साथ उर्दू स्कूल के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कासिम और सोयब अंसारी अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि कासिम ने हाथ-मुक्कों से एजाज के सिर और चेहरे पर हमला किया, जबकि सोयब अंसारी ने चाकू से जांघ पर वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घटना की रिपोर्ट पर थाना गोहलपुर पुलिस ने धारा 296, 115(2), 118(1), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times