देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

शहपुरा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया


 जबलपुर

शहपुरा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

घायल युवक के परिजनों ने बस स्टैंड से एक आरोपी को पकड़ा, दो अन्य मौके से फरार

जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक के परिजनों ने बाद में एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए।



रास्ता रोककर शराब के लिए मांगे रुपये

पुलिस के अनुसार शहपुरा निवासी जयदीप रजक गुरुवार को मालकछार गया था। शाम करीब 6:20 बजे वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। मालकछार रोड स्थित बिजली कार्यालय के पास तीन युवक मोटरसाइकिल से आए और उसकी बाइक के सामने अपना वाहन अड़ाकर रास्ता रोक लिया।

रुपये देने से मना किया तो मारपीट

शिकायत के मुताबिक तीनों युवकों ने जयदीप से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

जांघ में मारा चाकू

आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर जयदीप की दाहिनी जांघ में चोट पहुंचाई। जयदीप के शोर मचाने पर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

पिता और परिजनों ने किया पीछा
घटना के बाद जयदीप ने अपने पिता महेश रजक को फोन कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

बस स्टैंड से एक आरोपी पकड़ा

परिजनों ने बस स्टैंड क्षेत्र में तीनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक उनके हाथ लग गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नमन नोरिया, निवासी कालीमठ मदनमहल बताया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घायल युवक अपने परिजनों के साथ आरोपी को लेकर शहपुरा थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है। फरार अन्य दो युवकों की भूमिका और पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

पुलिस जांच जारी
घटना से संबंधित आरोप शिकायतकर्ता के बयान पर आधारित हैं। पुलिस जांच और आगे की वैधानिक प्रक्रिया के बाद मामले की विस्तृत स्थिति स्पष्ट होगी।
 | जबलपुर | क्राइम न्यूज़
```

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times