देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

बेलखेड़ा डबल मर्डर केस में एक आरोपी हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार; आपसी विवाद को हत्या की वजह मान रही पुलिस


बेलखेड़ा डबल मर्डर केस में एक आरोपी हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

पुलिस के मुताबिक आपसी विवाद बना हत्या की वजह, प्रेम-प्रसंग की चर्चा की आधिकारिक पुष्टि नहीं

जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के गुबराकलां के पास कार से टक्कर मारकर युवक-युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी राजेन्द्र को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।



प्रशांत और जागृति की कार की टक्कर से हुई थी मौत

पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम करीब 5 बजे गुबराकलां गांव के पास मोटरसाइकिल सवार प्रशांत लोधी और जागृति को कार से टक्कर मारी गई थी। दोनों की मौत हो गई थी, जबकि आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए थे।

कार की नंबर प्लेट पर पोती गई थी मिट्टी

पुलिस जांच में कार क्रमांक MP 20 CE 9644 का संबंध बेलखेड़ा के रजौला गांव से सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की नंबर प्लेट स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। आरोप है कि पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट पर मिट्टी पोती गई थी।

पूछताछ में पुराना विवाद सामने आने का दावा

पुलिस पूछताछ में राजेन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार अनिल और प्रीतम आपस में मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं और उनके बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक इसी आपसी मनमुटाव की पृष्ठभूमि में प्रशांत की हत्या की योजना बनाई गई।

आरोप है कि प्रशांत जब अपनी परिचित युवती के साथ सड़क किनारे मौजूद था, तभी कार से टक्कर मारकर दोनों की जान ले ली गई।

प्रेम-प्रसंग की चर्चा, लेकिन पुलिस ने नहीं की पुष्टि
मामले में त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग की चर्चा भी सामने आई है। कुछ सूत्र इसे वारदात की वजह बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस आधिकारिक रूप से आपसी मनमुटाव और विवाद को जांच का प्रमुख आधार मान रही है।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

एसडीओपी पाटन आशुतोष द्विवेदी के अनुसार एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में छोटी सी बात को लेकर विवाद सामने आया है और पूरे घटनाक्रम की पूछताछ की जा रही है।

जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी वजह
हत्या की वास्तविक वजह, आरोपियों की भूमिका और प्रेम-प्रसंग से जुड़े दावों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। फिलहाल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है।
 जबलपुर | क्राइम न्यूज़
```

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times