जबलपुर। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की स्वीकृति पर मध्यप्रदेश प्रभारी प्रतापनारायण मिश्रा की अनुशंसा पर सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने शिवकुमार नीखरा को कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव नियुक्त किया। नियुक्ति पर पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, मुस्तान खान, हाजी मुईन खान, मनोज नीखरा, कुशाग्र नीखरा आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाये दी।
