सिहोरा। सिहोरा के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े को ज्ञापन सौंपकर तीन प्रमुख मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।ज्ञापन में सिहोरा स्थित सामुदायिक भवन, अरुणामघोष स्टेडियम एवं पंडित विष्णुदत्त विद्यालय से संबंधित समस्याओं की ओर विधायक का ध्यान आकर्षित कराया गया।
ज्ञापन सौंपते समय अरुण जैन एडवोकेट, रमेश पटेल, अनिल जैन, शिशिर पांडे, सुशील पांडे, संतोष वर्मा, जितेंद्र श्रीवास, राकेश जैन, गौरीराज एवं प्रदीप दुबे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
