देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जूडो स्पर्धा में समायरा और आराध्य ने जीता स्वर्ण

जबलपुर। इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई सब-जूनियर राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जबलपुर जिला जूडो दल ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक (2 स्वर्ण और 7 कांस्य) अपने नाम किए।

जिला जूडो संघ के सचिव एवं वरिष्ठ जूडो कोच आबिद हुसैन खान ने बताया कि प्रतियोगिता में जबलपुर के बालिका वर्ग में समायरा शाह और बालक वर्ग में आराध्य साहू ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी अब 12 से 16 दिसंबर तक लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times