देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

विधि विद्यार्थियों ने किया हाईकोर्ट बार का शैक्षणिक भ्रमण



जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार में शैक्षणिक भ्रमण में आए महात्मा गांधी महाविद्यालय, सतना से हाईकोर्ट शैक्षणिक भ्रमण में आये विधि के छात्र-छात्राओं ने राज्य अधिवक्ता परिषद के सभा कक्ष में आयोजित  विधि संवाद के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर हाईकोर्ट बार एसो. के सचिव असीम त्रिवेदी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र ज्योतिषी, राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य मनीष तिवारी एवं नवीन शुक्ला, हाईकोर्ट बार के सहसचिव रुपेश पटेल, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुशीला पालीवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य आशीष तिवारी, वरुण दुबे एवं शांति तिवारी ने विधि के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये उन्हें वकालत के गुर बताये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times