देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

सिहोरा जिला बनाने को लेकर बैठक आज



सिहोरा। सिहोरा जिला की मांग को पूरा कराने के लिए आगामी रणनीति के निर्धारण के लिए सभी राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों सहित सिहोरा वासियों की एक आवश्यक बैठक आज बुधवार को सायं 7 बजे से काल भैरव चौक स्थित मंदिर में आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के अनिल जैन, विकास दुबे, कृष्णकुमार कुररिया, संतोष वर्मा, मानस तिवारी, संतोष पांडे, अमित बक्शी, नितेश खरया आदि ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times