जबलपुर के अधारताल में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार और नरेंद्र मोदी के पुतले जलाए
बिरसा मुंडा चौक में पुतला दहन कर जताया विरोध
जबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस ने उपनगरीय क्षेत्र अधारताल स्थित बिरसा मुंडा चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जलाए गए।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी करके चुनाव कराए जा रहे हैं और एसआईआर के नाम पर नागरिकों के वोट काटे जा रहे हैं। इन आरोपों को लेकर विरोध अभियान के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चमन पासी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर चमन पासी, आसिफ इकबाल, जग्गू केसवानी, डॉक्टर नीरज शर्मा, एडवोकेट हाजी अयाज खान, पूरनलाल कोरी, संतोष लोधी, गंगा ठाकुर, मदन राय, मोहम्मद कलीम, सोनेलाल, कालू रैकवार, डॉ प्रमोद लाल, राजू तोमर, प्रदीप तिवारी और बिरजू पटेल आदि उपस्थित रहे।
