देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

मध्य प्रदेश में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण का मामला फिर चर्चा में


जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र मण्डलोई ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंह सिंगार ने राज्यपाल के नाम पत्र प्रेषित करते हुए ओबीसी आरक्षण को संविधान की  9वीं अनुसूची में डालने को कहा।

  मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का मामला लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया में उलझा हुआ है। प्रदेश में ओबीसी वर्ग को वर्तमान में 14 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है, जबकि 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के उद्देश्य से वर्ष 2019 में तत्कालीन कमलनाथ सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। लेकिन उक्त निर्णय को न्यायालय में चुनौती दिए जाने के कारण आज तक 27 प्रतिशत आरक्षण का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन नहीं हो सका है। कमलनाथ सरकार द्वारा 27 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने का निर्णय लिया गया था।

इस दौरान अभिषेक चिंटू चौकसे, आरिफ बेग, प्रवेंद्र चौहान, रीतेश गुप्ता, रविंद्र कुशवाहा, देवकी पटेल, एडवोकेट . हाजी अयाज खान, प्रशांत चौरसिया, सुशीला कनौजिया, प्रतीक चौकसे, भरत पटेल, विशाल, सुरजीत, आदि समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times