देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर: गमी वाले घर से सोने की चेन, मंगलसूत्र और अंगूठी चोरी, चांदी के जेवर सुरक्षित

असकरी टाइम्स

जबलपुर: गमी वाले घर से सोने की चेन, मंगलसूत्र और अंगूठी चोरी, चांदी के जेवर सुरक्षित

गोरखपुर में घर की अलमारी से सोने के जेवर गायब

जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में गमी के बाद घर की अलमारी से सोने के कीमती जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। लॉकर से सोने की 2 चेन, 1 बड़ा मंगलसूत्र, 1 छोटा मंगलसूत्र और 1 अंगूठी गायब मिली, जबकि चांदी के सभी जेवर अपनी जगह सुरक्षित मिले। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के अनुसार, गोरखपुर निवासी अविनाश रावत, उम्र 49 वर्ष, ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। अविनाश पेशे से सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं और उनकी पत्नी पूजा रावत नागपुर के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं।

1 नवंबर को लॉकर खोलने पर पता चली चोरी

रावत परिवार में 6 अक्टूबर 2026 को गमी हो गई थी। इसके बाद 18 अक्टूबर को तेरहवीं का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। 1 नवंबर 2026 की सुबह लगभग 9 बजे परिजनों ने मां की अलमारी का लॉकर खोला तो सोने के जेवर गायब मिले।

परिवार के अनुसार, मां ने करीब दो महीने पहले ही ये गहने अलमारी में सुरक्षित रखे थे। लॉकर में रखे चांदी के जेवर नहीं ले जाए गए। परिवार ने बताया कि राधा बाई नामक महिला पिछले 7-8 वर्षों से उनके घर में कामकाज करती आ रही हैं। पुलिस ने मामला अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज किया है।

धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चोरी किसने और कैसे की, इसकी विवेचना जारी है।

असकरी टाइम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times