देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर में अवैध पटाखा बिक्री पर पुलिस की सख्ती, पांच दुकानदार पकड़े; रिहायशी इलाकों से बड़ी मात्रा में आतिशबाजी जब्त


 जबलपुर

जबलपुर में अवैध पटाखा बिक्री पर पुलिस की सख्ती, पांच दुकानदार पकड़े

लार्डगंज, गोहलपुर, गढ़ा और बरेला क्षेत्र में कार्रवाई; रिहायशी इलाकों से बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त

जबलपुर। दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती के बीच शहर और आसपास के क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पांच दुकानदारों को पकड़ा और उनके कब्जे से विभिन्न प्रकार के पटाखे तथा आतिशबाजी सामग्री जब्त की।



लार्डगंज में दो दुकानदारों पर कार्रवाई

थाना लार्डगंज पुलिस ने जानकीरमण प्लाजा के सामने सड़क किनारे बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहे मनीष केशरवानी (52), निवासी राठी कॉलोनी निवाड़गंज को पकड़ा। उसके कब्जे से करीब 12 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए गए।

इसी थाना क्षेत्र में पांडे चौक पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंकित चौधरी (20), निवासी भोलानगर चंडालभाटा दमोह नाका को पकड़ा। उसके कब्जे से करीब 10 हजार रुपये कीमत के पटाखे और आतिशबाजी सामग्री जब्त की गई।

छोटा फुहारा में भीड़ के बीच बिक रहे थे पटाखे

थाना गोहलपुर पुलिस ने छोटा फुहारा के पास सड़क किनारे पटाखे बेच रहे आशीष अग्रवाल (28), निवासी हरदौल मंदिर के पास सूजी मोहल्ला गोरखपुर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, जिस स्थान पर पटाखे बिक्री के लिए रखे गए थे, उसके आसपास रिहायशी मकान और दुकानें थीं तथा बाजार में काफी भीड़ थी।

आरोपी के पास पटाखा बिक्री का लाइसेंस नहीं मिला। उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के बम, चकरी, अनार, सुतली बम और अन्य आतिशबाजी सामग्री जब्त की गई।

गढ़ा के मिश्रा कम्पाउंड में दबिश

थाना गढ़ा पुलिस ने बीटी तिराहा स्थित मिश्रा कम्पाउंड में दबिश देकर अजय पटेल (32), निवासी मिश्रा कम्पाउंड बीटी तिराहा को बिना लाइसेंस पटाखे बेचते पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 शॉट, 12 शॉट और 5 शॉट वाले पटाखों के पैकेट, सुतली बम, पाइप बम, बुलेट बम, फुलझड़ी, अनारदाना सहित अन्य आतिशबाजी सामग्री जब्त की।

पडवार में महिला से भी पटाखे जब्त

थाना बरेला पुलिस ने ग्राम पडवार में कार्रवाई करते हुए सपना जैन (40), निवासी पडवार को अवैध रूप से पटाखे बेचते पकड़ा। उसके कब्जे से करीब 7 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए गए।

जब्त सामग्री में डबल कॉक, सिंगम, फाइटर, रैम्बो, टारजन, थ्री साउंड, टू साउंड, लायन, टॉप बम, अनारदाना, फुलझड़ी, चकरी, रॉकेट, बुलेट बम सहित अन्य आतिशबाजी सामग्री शामिल है।

5 दुकानदार
पुलिस की गिरफ्त में
4 थाना क्षेत्र
अलग-अलग कार्रवाई
बिना लाइसेंस
पटाखा बिक्री का आरोप

अलग-अलग प्रकरण दर्ज

पुलिस के अनुसार पांचों मामलों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 5 एवं 9(ख)(1)(ख) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

दीपावली को लेकर पुलिस का विशेष अभियान
पुलिस ने रिहायशी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बिना अनुमति पटाखों के भंडारण एवं बिक्री पर निगरानी बढ़ाई है। आगे भी ऐसे मामलों में वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
 जबलपुर | क्राइम न्यूज़
```

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times