जबलपुर। दिल्ली में इंडिया गठबंधन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन एवं आंदोलन के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इंडिया गठबंधन जबलपुर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार को शाम 5 बजे मालवीय चौक से शांतिपूर्ण मशाल यात्रा निकाली जाएगी।
इस मशाल यात्रा में इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM), राष्ट्रीय समानता दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा अवाक्स, सर्व जनजाति सेवा संघ, संयुक्त संघर्ष समिति जबलपुर सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
मशाल यात्रा के माध्यम से संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, EVM हटाओ–मतपत्र लाओ एवं SIR रद्द करो जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके साथ ही जाति जनगणना में पिछड़े वर्ग की सभी जातियों की वास्तविक गणना सुनिश्चित करने के लिए जनगणना प्रपत्र में अलग से कॉलम निर्धारित करने की मांग भी की जाएगी।
इंडिया गठबंधन के संयोजक रामरतन यादव, राजेंद्र गुप्ता, नोके लाल प्रजा, एन. चक्रवर्ती, घनश्याम यादव, इंद्र कुमार कुलस्ते, बैजनाथ कुशवाहा, रजनीश दुबे, गया प्रसाद कुशवाहा, सीताराम पटेल, डॉ. राजकुमारी बंसल, संतोष मराठा, माया हुरमाडे, मेहंदी हसन, अमित पांडे, राजेश यादव रज्जन, एडवोकेट अनुराग सिंह, एडवोकेट सुधीर शर्मा, डॉ. राजेंद्र पिल्ले, धर्मेंद्र कुशवाहा सहित अन्य साथियों ने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
.jpg)