जबलपुर। जावालि पुरम सृजन संस्था मप्र द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन युवा चेतना के रुप मे शहर के मशहूर चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय जवलपुर के न्यायमूर्ति भगवती प्रसाद शर्मा, मेडिकल कालेज के डीन डॉ नवनीत सक्सेना व मडला से पधारे स्पेशल अतिथि डॉ शरद नारायण खरे पूर्व प्राचार्य शा महाविद्यालय, रामवतार चौबे सीनियर संचालक माइन्स एवं संस्था अध्यक्ष एड. सुरेश शर्मा की आतिथ्य मे लगभग 31 छात्र व छात्राओ का सम्मान संस्था कर उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र दिये गये । तदोपरांत पूर्व राष्ट्रपति स्व.अब्दुल कलाम की पुस्तक का विमोचन अतिथियो द्वारा किया गया ।इस अवसर पर एड. जेएल सोनी, शक्ति त्रिपाठी, शिल्पी गुहा, आनंद जैन, शंमा अंसारी, किरण राव, मनीषा गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
