देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

बालाघाट में बोरी में मिला 84 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

असकरी टाइम्स

बालाघाट में बोरी में मिला 84 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

बालाघाट। सिहोरा निवासी 84 वर्षीय पार्वती मोहारे का शव आज सुबह चिखला मोक्षधाम के समीप परसाड़ी के पास एक बोरी में मिला। वह दो दिन से लापता थीं और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।



पार्वती के बेटे फागुलाल मोहारे ने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर की दोपहर उनकी मां के लिए पड़ोसी सुरेश के मोबाइल पर फोन आया था। सुरेश मोबाइल लेकर उनके घर पहुंचा था। बातचीत के बाद पार्वती मोबाइल लौटाने सुरेश के घर गई थीं। बेटे के मुताबिक, उसके बाद से उनका पता नहीं चला।

फागुलाल का कहना है कि उनकी मां ने करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने पहन रखे थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी ने उन्हीं गहनों की लूट के लिए उनकी हत्या की।

पुलिस के अनुसार, पार्वती के सिर पर चोट के निशान हैं और शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद ही स्पष्ट होगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

असकरी टाइम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times