जबलपुर। हैदराबाद में साहित्यिक संस्था बज़्मे चराग़े अदब द्वारा जबलपुर के युवा शायर इज़हार जबलपुरी के सम्मान में ‘एक शाम इज़हार जबलपुरी के नाम’ शीर्षक से ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूफ़ी सैयद ज़ैनुल आबदीन तुराबी, बेंगलुरु और कार्यक्रम अध्यक्ष एडवोकेट सैयद शाह नूरुल हक़ क़ादरी ने इज़हार जबलपुरी को मोमेंटो एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
