जबलपुर। भारतीय संस्कृति की खूबसूरती उसकी विविध परंपराओं और पारिवारिक रिश्तों में छिपी है। विवाह के बाद महिलाएं अपने जीवनसाथी के परिवार की परंपराओं को अपनाती हैं, लेकिन कई परिवार ऐसे भी हैं, जहां उन्हें मायके से मिली परंपराओं को निभाने की पूरी स्वतंत्रता और सम्मान मिलता है। करवा चौथ के अवसर पर दो महिलाओं के अनुभव इस पारिवारिक सामंजस्य की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत करते हैं।
विशाखा गुप्ता, श्वेता अरोड़ा, दीपक सेठी का कहना है कि भारतीय त्योहारों की खूबसूरती उनकी विविधता, पारिवारिक एकता और आपसी सम्मान में है।
उन्होंने कहा कि त्योहार कोई भी हो, उसकी खुशियां अपने स्थानीय बाजार और व्यापारियों के साथ भी साझा करनी चाहिए। करवा चौथ सहित सभी त्योहारों पर खरीदारी अपने मोहल्ले की दुकानों, अपने शहर के बाजारों से करें और मेड इन इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता दें। इससे स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी, देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा।
