देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत



फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के संरक्षक पद हेतु सौंपा प्रस्ताव पत्र

जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक), भोपाल के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव के नगर आगमन पर फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक श्री राजकुमार यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने श्री महेंद्र सिंह यादव को फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के संरक्षक पद की जिम्मेदारी स्वीकार करने हेतु प्रस्ताव पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे एसोसिएशन के संरक्षक के रूप में अपना मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से मध्यप्रदेश में फ्लाइंग किक खेल के विकास, विस्तार तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी। एसोसिएशन का उद्देश्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व मजबूत करना है।

इस अवसर पर श्री आनंद श्रीवास्तव एवं श्री राम विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times