देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

अधारताल तालाब में छठ पूजा की बेदियों की होगी नंबरिंग, टोकन से मिलेगा स्थल



जबलपुर। छठ पूजा स्थलों पर बेदियों की नंबरिंग कर टोकन के माध्यम से व्रतियों को स्थल आवंटित करने की व्यवस्था बनाने की मांग पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। प्राथमिकता के आधार पर अधारताल तालाब में यह व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें सफलता मिलने के बाद शहर के अन्य छठ पूजा घाटों पर भी नंबरिंग और टोकन से स्थल आवंटन की व्यवस्था लागू की जाएगी।

जबलपुर उत्तर प्रदेश-बिहार महासंघ का प्रतिनिधिमंडल संयोजक डॉ. राजेश जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने छठ पूजा स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था की मांग के साथ बेदियों की नंबरिंग तथा टोकन के माध्यम से स्थल आवंटन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अधारताल तालाब के घाट पर दशहरे के बाद से ही छठ पूजा की बेदियां बनना शुरू हो गई हैं। उन्होंने महापौर को इस संबंध में फोटो और वीडियो भी दिखाए तथा समय से पहले बेदी निर्माण शुरू होने से उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया। महासंघ ने मांग की कि छठ पूजा की बेदी बनाने की अनुमति दीपावली के बाद ही दी जाए और इसके लिए स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं। समय से पहले बनी बेदियां लंबे समय तक खुले में रहने से क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, जिससे पूजा स्थल की स्वच्छता और पवित्रता प्रभावित होती है।

प्रतिनिधि मंडल में महासंघ के संरक्षक जीपी विश्वकर्मा, संयोजक डॉ. राजेश जायसवाल, महामंत्री अमेन्द्र नारायण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष केएन सिंह यादव, महिला अध्यक्ष प्रीति त्रिपाठी, संगीता उपाध्याय, युवा अध्यक्ष प्रो. उज्ज्वल सिंह, उपाध्यक्ष बृज किशोर सिंह बिहारी, आरके चौबे, मुकेश दास और रणजीत चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times