देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

हैकाथॉन में दिल्ली में लहराया परचम, कुशाग्र नीखरा रहे ध्वजवाहक



जबलपुर। शिक्षा, संस्कार और नवाचार के संगम बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी महानगर की मोहताज नहीं होती। चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित एवं BBPS द्वारका, नई दिल्ली द्वारा आतिथेय राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित बाल भारती हैकाथॉन 3.0 में BBPS ने प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय ही नहीं, समूचे जिला एवं मध्य प्रदेश अंचल को गौरवान्वित किया है। इस राष्ट्रीय महाकुंभ में देशभर के 28 प्रतिष्ठित बाल भारती विद्यालयों के मेधावी सपूतों ने अपनी कल्पनाशीलता, तकनीकी दक्षता और सृजनात्मक चिंतन का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कुशाग्र नीखरा (सुपौत्र - वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार नीखरा, सुपुत्र - श्रीमती कीर्ति एवं केशव नीखरा मुख्य ध्वज वाहक रहे।

उन्होने प्रियंका यादव से मार्गनिर्देशन प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times