देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

बिना नंबर की कार से 17 पेटी अवैध शराब जब्त, पुलिस को देख वाहन छोड़ खेत में भागा चालक


 – जबलपुर

बिना नंबर की कार से 17 पेटी अवैध शराब जब्त, पुलिस को देख वाहन छोड़ खेत में भागा चालक

चरगवां पुलिस की कार्रवाई, 730 पाव शराब के साथ बीयर केन और व्हिस्की की बोतलें बरामद

जबलपुर। जिले में अवैध शराब के परिवहन और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चरगवां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की सफेद कार से 17 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान कार चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेत की ओर भाग निकला।



मुखबिर की सूचना पर सनेर नदी मोड़ पर घेराबंदी

थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गोटेगांव की ओर से सफेद रंग की बिना नंबर वाली वैन्यू कार में बड़ी मात्रा में शराब लेकर चरगवां की ओर आया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सनेर नदी मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान गोटेगांव की ओर से संदिग्ध सफेद कार आती दिखाई दी।

पुलिस को देखकर बढ़ाई रफ्तार

पुलिस के अनुसार कार को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। इस दौरान चालक सिद्धबाबा मोड़ के पास मुख्य सड़क पर कार छोड़कर अंधेरे में खेत की ओर भाग गया।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में चालक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई।

सीटों और डिक्की में मिली शराब की पेटियां

कार की सीटों और डिक्की में कुल 17 पेटियां रखी मिलीं। पुलिस के मुताबिक इनमें अलग-अलग ब्रांड की शराब, बीयर और व्हिस्की बरामद हुई।

बरामद शराब का विवरण
गोवा शराब: 250 पाव
मैकडॉवेल्स व्हिस्की: 144 पाव
ओल्ड मंक रम: 48 पाव
मैकडॉवेल्स रम: 240 पाव
ब्लैक बकार्डी रम: 48 पाव
आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की: 12 बोतल
बडवाइजर बीयर: 24 केन
17 पेटी
कुल शराब जब्त
730 पाव
देशी-विदेशी शराब
24 केन
बीयर बरामद

कार और शराब जब्त, चालक की तलाश

पुलिस ने कार और शराब को जब्त करते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस टीम की रही भूमिका

कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह पटेल, राम सिंह जाट, प्रधान आरक्षक भगवत तथा आरक्षक विजय बरकड़े और रामकुमार कुशवाहा शामिल रहे।

| जबलपुर | क्राइम न्यूज़
```

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times