देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

प्रशासन ने मानीं कई मांगें, कार्रवाई का दिया भरोसा




सिहोरा। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला सिहोरा द्वारा किए गए आंदोलन और सौंपे गए ज्ञापन का असर दिखाई दिया है। संगठन द्वारा उठाए गए कई प्रमुख मुद्दों पर प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संगठन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में एसडीओपी को हटाने, पोंडा पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई, सुमित दुबे प्रकरण में एफआईआर, डीजे एवं साउंड व्यवस्था, गरबा पंडालों में आपत्तिजनक गानों पर रोक, गोसलपुर क्षेत्र से संबंधित शिकायतों की जांच तथा क्षेत्र की अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया| प्रशासन की ओर से एसडीओपी को आगामी पांच दिवस के बाद हटाने, पोंडा पटवारी को हटाने की कार्रवाई तथा सुमित दुबे प्रकरण में नियमानुसार एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया गया।

आंदोलन के दौरान उठाए गए अन्य प्रमुख विषयों के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा प्रशासन ने दिया है।

ज्ञापन एवं आंदोलन के दौरान विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times