देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

फनवानी मोड़ पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; साथी गंभीर



जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र के फनवानी मोड़ पर बीती रात तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आगा चौक, उजारपुरवा निवासी सचिन केसरवानी (30), पिता संतोष केसरवानी अपने साथी रवि कनौजिया के साथ बाइक से फनवानी मोड़ से गुजर रहा था। इसी दौरान हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिहोरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सचिन केसरवानी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल रवि कनौजिया को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल जबलपुर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सचिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

सचिन की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुए हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। आगा चौक और उजारपुरवा क्षेत्र में भी घटना की जानकारी पहुंचने के बाद शोक का माहौल रहा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाईवा मौके पर छोड़कर भागा चालक

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर भागने के बजाय उसे घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। मझगवां पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही वाहन चालक की पहचान और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times