सिहोरा। सिविल न्यायालय सिहोरा परिसर में ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कृष्णकांत मिश्रा जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में पंचजन्य अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें न्यायालय के सभी माननीय न्यायाधीशों सहित उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने अपने-अपने नाम से एक-एक वृक्ष का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ की मांग पर माननीय न्यायाधीश श्री संतोष कोल जी के विशेष प्रयासों से यूनियन बैंक सिहोरा के सहयोग से न्यायालय के मुख्य द्वार पर न्यायालय के नाम का बोर्ड लगवाया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए अधिवक्ता संघ द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कृष्णकांत मिश्रा जी का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायालय के सभी माननीय न्यायाधीशों के साथ एसडीएम सिहोरा, एसडीओपी सिहोरा एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस सहित अन्य उपस्थित अतिथियों ने भी अपने-अपने नाम से एक-एक वृक्ष लगाया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंटीन की शीघ्र व्यवस्था किए जाने की मांग भी रखी। कार्यक्रम में माननीय श्री संतोष कोल, श्याम सुंदर झा, श्री अजय ऊईके, श्री विशाल रिछारिया, श्रीमती खालिदा तनवीर, श्रीमती हिमांशी भारद्वाज, श्रीमती रूपा मिश्रा, सुश्री दीपशिखा दांगी सहित न्यायिक अधिकारीगण, एसडीएम सिहोरा, एसडीओपी सिहोरा, यूनियन बैंक के अधिकारीगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस, सचिव आनंद मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा,
सह सचिव आशीष ब्योहार, कोषाध्यक्ष सुनील पटेल, ग्रंथालय आलोक बयौहार आनंद पटेल, साकेत पिण्डहा ,अभय नारायण मिश्रा समस्त कार्यकारिणी सदस्य, न्यायालयीन कर्मचारी एवं अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे। ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ, मुख्य द्वार पर न्यायालय के नाम का बोर्ड एवं गेट निर्माण तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम को न्यायालय परिसर में सुविधाओं के विस्तार एवं सकारात्मक वातावरण के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।
