जबलपुर। विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं विचारों को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चौथे चरण की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “भारतीय शिक्षा व्यवस्था – अतीत, वर्तमान एवं भविष्य” विषय पर अपने विचारों, कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। निबंध एवं चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बदलते स्वरूप, वर्तमान चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं को अपने दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा और रचनात्मक सोच को सामने लाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में विचार करने, प्रश्न पूछने, सृजन करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की क्षमता विकसित करना भी आवश्यक है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर स्वतंत्र रूप से सोचने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता का आगामी चरण 20 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जानकीरमण महाविद्यालय, आगा चौक में आयोजित हैं | शहर के सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई है।
कांग्रेस ने निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
