जबलपुर/ मध्यप्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के सहयोग से अधिवक्तागण एवं क्लर्कगण के हितार्थ एक विशेष बीमा एवं वित्तीय योजनाओं संबंधी कैंप आयोजित किया जा रहा है।
हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने बताया की आयोजित उक्त कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा तथा अन्य विभिन्न लाभकारी योजनाओं की सुविधाएँ नाममात्र प्रीमियम/दर पर उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, संबंधित योजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं पंजीयन की सुविधा भी मौके पर उपलब्ध रहेगी। श्री सिंह ने बताया की शिविर 28 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक प्रातः 10 बजे से सायं 04:30 बजे तक सिल्वर जुबली हॉल, मध्यप्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन मे आयोजित रहेगा उन्होंने कहा की उनके प्रयास है की
समस्त अधिवक्तागण एवं क्लर्कगण अपनी आवश्यकता एवं उपयोगिता के अनुरूप इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभान्वित हो सके।
.jpg)