देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

बंद टेलीकॉम फैक्ट्री में सेमीकंडक्टर चिप निर्माण की मांग



जबलपुर। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से भेंट की। फेडरेशन के अध्यक्ष हिमांशु खरे ने मंत्री  को जबलपुर में लंबे समय से बंद पड़ी बीएसएनएल की टेलीकॉम फैक्ट्री की भूमि एवं उपलब्ध औद्योगिक अधोसंरचना का उपयोग करते हुए सेमीकंडक्टर चिप निर्माण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग उद्योग स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उक्त प्रस्ताव को ध्यानपूर्वक समझा एवं बताया कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अनेकों उत्पाद बनाए जा सकते हैं तथा पैकेजिंग की भी असीम संभावनाएं है। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कौशल विकास तथा ट्रेनिंग की भी प्रचुर संभावनाएं है जिसे जबलपुर में लाया जा सकता है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष हिमांशु खरे, उपाध्यक्ष जयदेव ताम्रकर एवं सचिव प्रवीण आचार्य सम्मिलित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times