देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मालवीय चौक पर हुआ प्रदर्शन



जबलपुर। संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने मालवीय चौक पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, SIR एवं मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल जोड़ने तथा जांच में दोष प्रमाणित होने पर ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की गई।

प्रदर्शन में सुबोध रिछारिया, रामरतन यादव, रजनीश दुबे, घनश्याम यादव, राधेश्याम अग्रवाल, राजेश सोनकर, डॉ. बसंत अग्रवाल, नोखेलाल प्रजापति, सरमन रजक, एड. अमरदीप सिंह सग्गू, सिद्धांत जैन, अजय रावत, अमित पांडे, माया हुरमाडे, इंद्र कुमार कुलस्ते, गया प्रसाद कुशवाहा, अशोक यादव, जितेंद्र यादव, सोमवारु कोल, राकेश श्रीवास, धर्मेंद्र कुशवाहा, सीताराम पटेल, अमृतलाल नागर, सुधीर शर्मा, भगवान दास पटेल, प्रशांत चौरसिया, राजेंद्र गुप्ता, मनोहर लाल जाटव, देवेंद्र यादव, डॉ. आर. पटेल, देवकरण हल्दकार, सत्येंद्र नेमा, अरुण पवार, मुन्ना सेन, बालमुकुंद यादव, घनश्याम चक्रवर्ती, इमृत नोनिया, मुरारी चक्रवर्ती, रमेश रजक, रुचिरा गुप्ता, सुंदर बाबा, सुजीत झरिया, जगदीश माली, विनोद विश्वकर्मा, विष्णु मलिक, नीलचंद यादव, बबलू कुशराम, मदन शर्मा, अनुराग सिंह, हारून पहलवान, अजय द्विवेदी, इरफान उल हक, मनोहर जाटव, मेहंदी हसन, गुलाम साबिर, रिंकू कुशवाहा एवं राजेश भावरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति ने बताया कि 28 सितंबर 2026 को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छोटा फुहारा मिलौनीगंज से बड़ा फुहारा तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times