जबलपुर | धार्मिक आयोजन
गढ़ा में अकीदत के साथ संपन्न हुआ मिलादुन्नबी का जलसा, नूरानी तकरीर और कलाम से सजी महफिल
मुफ़्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश मौलाना डॉ. मुशाहिद रज़ा कादरी बुरहानी की सरपरस्ती में आयोजन; उलेमा और शायरों ने की शिरकत
जबलपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे विलादत और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गढ़ा स्थित मुजावर मोहल्ला में जलसा अकीदत के साथ संपन्न हुआ। आयोजन मुफ़्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना डॉक्टर मुशाहिद रज़ा कादरी बुरहानी की सरपरस्ती में हुआ।
नूरानी तकरीर से रोशन हुई महफिल
जलसे में मौलाना फजले रब अशरफी ने नूरानी तकरीर पेश की। आयोजन के द ```
