देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

खाद-बीज की दुकान में बैठा मिला 9 फीट लंबा सांप, देखते ही मचा हड़कंप; सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू


जबलपुर | बेलखाडू

खाद-बीज की दुकान में बैठा मिला 9 फीट लंबा सांप, देखते ही मचा हड़कंप; सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बेलखाडू के आश्रम कुटी मंदिर के पास की घटना; सांप देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, सर्पमित्र अतुल कुशवाहा ने मशक्कत के बाद पकड़ा

जबलपुर। बेलखाडू स्थित आश्रम कुटी मंदिर के बाजू में संचालित एक खाद-बीज की दुकान में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकानदारों की नजर दुकान के अंदर बैठे एक करीब 9 फीट लंबे सांप पर पड़ी। अचानक इतने बड़े सांप को देखकर दुकानदार घबरा गए और तत्काल सर्पमित्र को इसकी सूचना दी।



सूचना मिलते ही पहुंचे सर्पमित्र अतुल कुशवाहा

जानकारी मिलते ही सर्पमित्र अतुल कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान के अंदर मौजूद सांप का सावधानीपूर्वक रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।

सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया सांप

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times