*खस्ताहाल सड़कों के लिए नगर निगम को ‘नंबर-1’ की ट्रॉफी प्रदान करने पहुंची युवा कांग्रेस*
जबलपुर/ शहर की जर्जर, टूटी एवं खस्ताहाल सड़कों की स्थिति को लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा नगर निगम के खिलाफ अनोखे और व्यंग्यात्मक अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर निगम को “मध्यप्रदेश में खस्ताहाल सड़कों के लिए प्रथम स्थान” की प्रतीकात्मक ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिवद्वय सागर शुक्ला एवं अदनान अंसारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस ने महापौर कार्यालय के बाहर बैठ कर नारेबाजी की जब कोई भी अधिकारी कर्मचारी सम्मान पत्र एवं ट्रॉफी ग्रहण करने के लिए नगर निगम की ओर से आगे नहीं आया तो कार्यकर्ताओं के द्वारा महापौर का मुखौटा पहनाकर प्रतीकात्मक रूप से ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र सौंपा गया | युवा कांग्रेस ने मांग की कि जबलपुर की जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, नए सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रभावी निगरानी और जवाबदेही तय की जाए, ताकि शहरवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंबरीश मिश्रा, सागर शुक्ला, अदनान अंसारी, रिजवान अली कोटी, सोनू कुकरेल बादल पंजवानी, प्रियंका केशरवानी, उवेश अंसारी, अभियूत बाजपेयी, नितिन सिंह, सौरभ सिंह, प्रतीक गौतम, शफी खान, एजाज अंसारी, सक्षम दुबे, इमरान खान, अनुराग शुक्ला, शिशांत ठाकुर, शादाब खान, अंकित कोरी, अदील अहमद, अमित सिंह, मोहसिन खान, जमन अंसारी, मोहित प्यासी आदि उपस्थित रहे।
