पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना शहपुरा की टीम द्वारा 1 आरोपी को देशी 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी शहपुरा श्री प्रवीण धुर्वे ने बताया कि दिनांक 27-8-26 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नटवारा में एक युवक अवैध हथियार बेचने की फिराक में खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम प्रशांत झारिया उम्र 19 वर्ष निवासी गाम नटवारा बताया तलाशी लेने पर कमर में एक देशी पिस्टल खोसे तथा पहने हुआ जींस पेंट के छोटे जेब में 1 कारतूस रखे मिला, आरोपी के कब्जे देशी पिस्टल व कारतूस जप्त करते हुये आरोपी प्रशांत झारिया के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये देशी पिस्टल व कारतूस कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध फायर आर्म्स के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक रोहित, गौरव सोनी, गोविन्द की सराहनीय भूमिका रही।
