देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

नगर निगम कर्मचारियों की पदोन्नति पर जल्द फैसला! AJAKS ने उठाई लंबित प्रक्रिया पूरी करने की मांग

 



जबलपुर. नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त श्री अशफाक परवेज तथा पदोन्नति समिति के सम्मानित सदस्यों से अजाक्स संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर विस्तृत चर्चा की। 

बैठक में संगठन की ओर से यह मांग प्रमुखता से रखी गई कि शासन द्वारा जारी पदोन्नति नियमों, रोस्टर व्यवस्था एवं पूर्ण पारदर्शिता के आधार पर नगर निगम के सभी पात्र अधिकारी एवं कर्मचारियों को बिना किसी अनावश्यक विलंब के पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाए। निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पदोन्नति की प्रक्रिया को गति प्रदान करते हुए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जा रही है  तथा पात्र अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियमानुसार पदोन्नति का लाभ दिलाने के लिए विभागीय प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 

संगठन के अध्यक्ष अमित मेहरा ने कहा कि पदोन्नति प्रत्येक कर्मचारी का वैधानिक एवं सेवा हित से जुड़ा महत्वपूर्ण अधिकार है। संगठन की अपेक्षा है कि शासन के निर्देशों एवं रोस्टर नियमों का पूर्ण पालन करते हुए सभी लंबित पदोन्नतियां शीघ्र संपन्न की जाएं, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़े तथा प्रशासनिक कार्यों में और अधिक दक्षता आए। इस अवसर पर संगठन की ओर से अध्यक्ष अमित मेहरा, अक्षय कोरी, रामा राव मगरदे, गुलशन जबलपुर कोयरी नायडू एवं अब्दुल सत्तार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की मांग दोहराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times