मुफ्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश ने मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन पर प्रशासन व मीडिया का जताया आभार



जबलपुर। मुफ्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना डॉ. मुशाहिद रज़ा कादरी बुरहानी एवं मुस्लिम इस्लाह कमेटी के पदाधिकारियों ने हाजी क़दीर सोनी, सरदार हामिद हुसैन, हाजी मक़बूल अहमद रज़वी, हाजी शेख जमील नियाज़ी, मतीन अंसारी, पप्पू वसीम खान, मुबारक अली क़ादरी, हाजी मुईन खान, ज़मा खान, याकूब अंसारी, प्यारे साहब, अकबर खान सरवर, सैय्यद कादिर अली कादरी, ख़लीफ़ा इनायत क़ादरी, शमीम अंसारी (गुड्डू भाई), इनायत अली शाह, नियाज़ मंसूरी, जवाहर क़ादरी, अशरफ़ राईन, सहित अन्य सदस्यों ने मुहर्रम के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

कमेटी ने कहा कि इस वर्ष मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और कौमी एकता के वातावरण में संपन्न हुआ, जो जबलपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और संस्कारधानी की पहचान को दर्शाता है।

मुफ्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश ने अपने बयान में मुहर्रम के दौरान कुछ स्थानों पर पेयजल की कमी का भी उल्लेख करते हुए नगर निगम से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसे धार्मिक आयोजनों के दौरान पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि अकीदतमंदो को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त सहित सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता, समन्वय और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों से मुहर्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुफ्ती ए आजम व

कमेटी ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भी सराहना करते हुए कहा कि मीडिया ने पर्व से जुड़ी सटीक एवं सकारात्मक जानकारी प्रसारित कर शांति, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में, शहरवासियों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी समुदायों के सहयोग और सहभागिता से एक बार फिर जबलपुर ने कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल कायम की है।


लंगरे आम 

नया मोहल्ला बन्द कुआं के पास 29 भी सोमवार को लंगरे आम का आयोजन किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times