देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

नितिन नबीन से मिले CM साय, BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

 CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौर पर हैं. इस दौरान उन्होंने BJP के नवीन कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर अहम चर्चा हुई. साथ ही CM साय ने नितिन नबीन को बधाई भी दी.

नितिन नबीन से मिले CM विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दिल्ली दौरे के दौरान बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. दोनों के बीच छत्तीसगढ़ के कई मुद्दों पर अहम चर्चा हुई. बता दें कि BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन से CM विष्णु देव साय की ये पहली मुलाकात है. 


नए साल और नए पद की दी बधाई
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नितिन नबीन को BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने और नए साल की बधाई-शुभकामना दी.

छत्तीसगढ़ से नितिन नबीन का पुराना है रिश्ता
बता दें कि BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ से पुराना रिश्ता है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले उन्हें प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था. इस चुनाव में BJP को जीत दिलाने का श्रेय नितिन नबीन को मिला था. वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में भी नितिन नबीन ने BJP को जीत दिलाई.

हाल ही में बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वो बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट (पटना) से विधायक हैं. वहीं, BJP के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं.



Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times