देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

Jabalpur News: सोशल मीडिया फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप

 

। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक महिला के लिए काल बन गई। भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र की रहने वाली 29 वर्षीय महिला के साथ उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक भोपाल से महिला को जबलपुर ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया।                                       

थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर के अनुसार, पीड़िता चेतक ब्रिज के पास अपने दो बच्चों के साथ रहती है। करीब चार दिन पहले वह बच्चों सहित लापता हो गई थी। बाद में वह भोपाल लौटी और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।


पीड़िता ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर दीपक मालवीय नामक युवक से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने मिलने के बहाने उसे जबलपुर बुलाया, जहां उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने अपने बच्चों को साथ रखने की बात कही तो विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने न सिर्फ शादी से बल्कि महिला को अपनाने से भी इंकार कर दिया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी दीपक मालवीय की तलाश में जबलपुर रवाना होने की तैयारी कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times