नई दिल्ली। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। अंडमान सागर में मिला कच्चे तेल और गैस का भंडार भारत को ऊर्जा महाशक्ति बना सकता है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऐलान किया कि इससे देश की जीडीपी 5 गुना बढ़कर 25 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।
भारत अब सिर्फ अपनी जरूरतें पूरी नहीं करेगा, बल्कि अन्य देशों को भी तेल निर्यात करेगा। यह खोज ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव को और मजबूत करती है।
दूसरी ओर, इजराइल-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं। ऐसे में अंडमान की यह उपलब्धि हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण है।
Tags
national