देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जय छठी मइया! छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- सूर्यदेव की कृपा सब पर बरसे



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छठ महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने सोशल साइट एक्स पर लिखा, सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं. प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे. सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो. जय छठी मइया!

उन्होंने कहा कि छठ हमारी संस्कृति की अनूठी परंपरा है, जहां उगते हुए सूर्य के साथ-साथ अस्ताचलगामी सूर्य को भी अर्घ्य देकर सम्मान दिया जाता है. भगवान भास्कर और छठी मइया सभी के जीवन में सुख और आरोग्य बनाए रखें. जय छठी मइया! जय सूर्य देव!

दूसरी ओर, लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर लखनऊ में मां गोमती के तट पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में सीएम योगी शामिल हुए. उन्होंने छठ महापर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times