जबलपुर। टेक्नो कार्टस इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एडवोकेट मोहम्मद शारिक खान को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायालय के न्यायाधीश हिमांशु कौशल के करकमलों से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़ी कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. अनुराग चौबे, डीएलओ मोहम्मद जिलानी, प्राचार्य अतुल तिवारी, प्रोफेसर फहमीना सहित संस्थान के अन्य प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
