देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

संविधान दिवस पर सिविल न्यायालय सिहोरा में संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन


सिहोरा। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सिविल न्यायालय परिसर सिहोरा में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश संतोष कुमार कोल द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन कराया गया। कार्यक्रम में सिहोरा न्यायालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस, ग्रंथपाल आलोक ब्यौहार, एम.आई. सिद्दीकी, संगीता जैन, जवाहर पटेल, राकेश पटेल, कमलेश सोनी सहित अनेक अधिवक्तागण एवं समस्त न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times