देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर के शिवाजी नगर में ऑटो चालक पर चाकुओं से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती

असकरी टाइम्स

जबलपुर के शिवाजी नगर में ऑटो चालक पर चाकुओं से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती

शिवाजी नगर में आंगनबाड़ी केंद्र के सामने चाकूबाजी

जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र की मंडावा बस्ती के शिवाजी नगर में आंगनबाड़ी केंद्र के सामने एक ऑटो चालक पर चाकुओं से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में अमीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



घायल ने दो लोगों पर लगाया हमले का आरोप

घायल अमीन अंसारी के मुताबिक, वह अपने ऑटो में काम करवा रहा था। इसी दौरान कद्दू खान और हरिओम अपने 6 से 7 अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। अमीन का आरोप है कि उन्होंने पीछे से हमला किया और चाकुओं से कई वार किए।

बताया जा रहा है कि अमीन पर चाकू से 6 से 7 बार वार किए गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

घायल की शिकायत पर गोरखपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती है।

क्षेत्र में हत्या की वारदात के बाद अब चाकूबाजी की इस घटना से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ी है। घटना ने पुलिस की गश्त और अपराध नियंत्रण की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

क्षेत्रीय नागरिकों ने गोरखपुर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

असकरी टाइम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times